Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

सीएम योगी को धमकी देने वाला अब सैफ मांग रहा माफी, बोला- कभी नहीं करूंगा ऐसी गलती

सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सैफ उर्फ रियाजुल अंसारी अब कान पकड़कर माफी मांग रहा है। बोला है, ऐसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा। इंस्टाग्राम पर लोगों का गुस्सा देखकर सैफ ने कमेंट किया है। उसने लिखा है कि ''''हम जो कमेंट किए थे, उससे बहुत शर्मिंदा हैं, कान पकड़कर माफी मांगता हूं,
Share:
सीएम योगी को धमकी देने वाला अब सैफ मांग रहा माफी, बोला- कभी नहीं करूंगा ऐसी गलती
Read in your preferred language.

सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सैफ उर्फ रियाजुल अंसारी अब कान पकड़कर माफी मांग रहा है। बोला है, ऐसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा। इंस्टाग्राम पर लोगों का गुस्सा देखकर सैफ ने कमेंट किया है।

उसने लिखा है कि ''''हम जो कमेंट किए थे, उससे बहुत शर्मिंदा हैं, कान पकड़कर माफी मांगता हूं, अब ऐसा काम नहीं करेंगे, दिल से माफी मांगता हूं, माफ कर दीजिए सभी। हालांकि धमकी देने के बाद पुलिस आरोपित के मामा से पूछताछ करते हुए जांच कर रही है। बता दें की मुंबई के बेंगनबाड़ी के रहने वाले सैफ का यह कमेंट इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। जिले के पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर 12 में भी उसका पुराना घर है। धमकी देने के बाद सक्रिय हुई जिले की पुलिस ने पिपराइच में रहने वाले सैफ के मामा से मंगलवार को पूछताछ की। मामा ने मुंबई स्थित सैफ का ठिकाना, मोबाइल नंबर समेत अहम जानकारी दी। इसके बाद गोरखपुर से मुंबई पुलिस को आरोपी सैफ की लोकेशन और मोबाइल नंबर भेज दिया गया है। जिसके आधार पर सैफ पर मुंबई में ही कार्रवाई होगी।