Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
India

तेंदुलकर- एंडरसन ट्रॉफी से पहले सचिन ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले हर कोई अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहा है. इसी बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस बार इंग्लैंड मे
Share:
तेंदुलकर- एंडरसन ट्रॉफी से पहले सचिन ने की बड़ी भविष्यवाणी
Read in your preferred language.

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले हर कोई अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहा है. इसी बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस बार इंग्लैंड में 3-1 से सीरीज अपने नाम करेगी. सचिन का मानना है कि टीम इंडिया की मौजूदा प्लेइंग इलेवन मजबूत और आत्मविश्वास से भरी है. भारतीय युवा खिलाड़ी इंग्लिश परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है.

यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकिल का हिस्सा है और इसका पहला मुकाबला आज यानी ,शुक्रवार 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा. सचिन ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में यह बात कही. विराट और रोहित जैसे दिग्गजों का टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद टीम की कमान युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है. सभी का यही सवाल है कि क्या गिल यह जिम्मेंदारी उठाने में सक्षम हैं. इन्हीं सब चर्चाओं के चलते सचिन तेंदुलकर ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को एक अहम सलाह दी है. उन्होंने कहा कि गिल को इस बात की फिक्र नहीं करनी चाहिए कि बाहर कौन क्या बोल रहा है. उन्हें सिर्फ अपने खेल और टीम की रणनीति पर फोकस करना चाहिए.

सचिन ने भारत के युवा बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की. यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अहम बताया. सचिन का मानना है कि इन खिलाड़ियों के पास दम है और ये युवा खिलाड़ी इंग्लैंड की चुनौती का सामना कर सकते हैं.