Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में ‘रन फॉर इम्पॉवरमेन्ट’ दौड़ का सफल समापन, छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “रन फॉर इम्पॉवरमेन्ट” दौड़ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह दौड़ पुलिस लाइन फतेहगढ़ से प्रारंभ होकर जिला जेल चौराह तक आयोजित की गई, जिसमें
Share:
फर्रुखाबाद में ‘रन फॉर इम्पॉवरमेन्ट’ दौड़ का सफल समापन, छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “रन फॉर इम्पॉवरमेन्ट” दौड़ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह दौड़ पुलिस लाइन फतेहगढ़ से प्रारंभ होकर जिला जेल चौराह तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रही, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए।

समापन के उपरांत सभी प्रतिभागी छात्राओं ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाकर इस खास पल को यादगार बना लिया। छात्राओं ने अपनी खुशी और उपलब्धि को कैमरे में कैद किया, जो उनके आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक बना।

पुलिस अधिकारियों ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा और सम्मान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।