Friday, 30 October 2026 | 5:46 PM
भारत

भ्रष्टाचार की मदद के लिए RTI कानून कमजोर किया जा रहा है- राहुल गांधी

नई दिल्ली:  सूचना के अधिकार (आटीआई) कानून में संशोधन से जुड़ा विधेयक पिछले दिनों संसद से पारित होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की मदद करने के मकसद से इस कानून को कमजोर किया जा रहा है. राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''सरकार आरटीआई को क
Share:
नई दिल्ली: सूचना के अधिकार (आटीआई) कानून में संशोधन से जुड़ा विधेयक पिछले दिनों संसद से पारित होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की मदद करने के मकसद से इस कानून को कमजोर किया जा रहा है. राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''सरकार आरटीआई को कमजोर कर रही है ताकि भ्रष्टाचार को मदद दी जाए.'' गांधी ने यह भी कहा, ''अजीब बात है कि आमतौर पर शोर मचाने वाली भ्रष्टाचार विरोधी भीड़ अचानक से गायब हो गयी है.'' गौरतलब है कि सूचना का अधिकार संशोधन विधेयक को पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के भारी विरोध के बीच पारित किया गया.
विपक्ष और कई आरटीआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार इस संशोधन के जरिये आरटीआई कानून को कमजोर कर रही है. दूसरी तरफ, सरकार का कहना है कि वह पारदर्शिता, जन भागीदारी और सरलीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और यह संशोधन भी इसी क्रम में लाया गया है.