अरवल से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा
अरवल (बिहार).जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में, परिवहन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार जिलेभर में 05 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में कुल 410 वाहनों पर ₹38,48,528 की जुर्माना राशि के चालान काटे गए हैं।
बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलने, ओवरलोडिंग एवं तेज रफ्तार से वाहन चलाने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र के वाहन चलाने आदि मामले पर जुर्माना ठोका गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठने वाले यात्री अनिवार्य रूप से ISI मार्क हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन चालक हमेशा सीट बेल्ट लगाएं। वाहन के सभी आवश्यक कागजात अद्यतन रखें।
निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों का पालन करें। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशेष वाहन चेकिंग अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
जिला प्रशासन, ने कहा है कि इस अभियान का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की यात्रा को सुरक्षित बनाना है।