Tuesday, 15 September 2026 | 4:51 AM
भारत

रोहित शर्मा के 20 हजार रन, रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और र
Share:
रोहित शर्मा के 20 हजार रन, रचा इतिहास
Read in your preferred language.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 505वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15वें ओवर में इतिहास रचा. रोहित के अब टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में मिलाकर 20 हजार से ज्यादा रन हो गए हैं. रोहित बेहतरीन लय में दिख रहे हैं. वह अर्धशतक के करीब हैं. इस सीरीज के पहले मैच में रोहित ने शानदार फिफ्टी लगाई थी.