Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

‘आरजेडी का मतलब- रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी’, बिहार के हाजीपुर में बोले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस समेत विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी ने बिह
Share:
‘आरजेडी का मतलब- रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी’, बिहार के हाजीपुर में बोले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
Read in your preferred language.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस समेत विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी ने बिहार को अंधकार के युग में धकेल रखा था, लेकिन NDA सरकार आज तेजी से विकास कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा, ‘आरजेडी-कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, हम विकास की राजनीति करते हैं. RJD का मतलब है - R से रंगदारी, J से जंगलराज और D से दादागिरी और इसमें ये लोग अपने आप को अच्छा समझते हैं. इसलिए जब आप वोट देने जाएंगे तब लालू राज का गुंडाराज याद करियेगा, तब वोट दीजिएगा.’