Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Entertainment

रिया चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा, किस चीज लिए चुना था ‘चुड़ैल का बदला’ नाम!

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ। इस विवाद ने रिया चक्रवर्ती की जिंदगी को बदलकर रख दिया। अब वह बतौर एंटरप्रेन्योर काम कर रही हैं। अपना एक क्लोदिंग ब्रैंड एक्ट्रेस ने शुरू किया है। इसके लिए जब नाम सोचने की बारी आई तो उन्होंने ‘ब्लैक शीप’ और ‘चुड़ैल का बदला’ जैसे नाम स
Share:
रिया चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा, किस चीज लिए चुना था ‘चुड़ैल का बदला’ नाम!
Read in your preferred language.

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ। इस विवाद ने रिया चक्रवर्ती की जिंदगी को बदलकर रख दिया। अब वह बतौर एंटरप्रेन्योर काम कर रही हैं। अपना एक क्लोदिंग ब्रैंड एक्ट्रेस ने शुरू किया है। इसके लिए जब नाम सोचने की बारी आई तो उन्होंने ‘ब्लैक शीप’ और ‘चुड़ैल का बदला’ जैसे नाम सोचे थे। फिर बाद में यह नाम ब्रैंड को दिए नहीं। इसकी वजह भी रिया ने हालिया एक इंटरव्यू में साझा की है।


नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' के हालिया एपिसोड में रिया ने अपने क्लोदिंग ब्रांड 'चैप्टर 2' के बारे में बात की। वह कहती हैंं, ‘मैं ब्रांड का नाम 'चुड़ैल का बदला' रखने के लिए बहुत एक्साइटेड थी। मैंने कूल टी-शर्ट और मर्चेंडाइज बनाने की भी कल्पना की थी। सबने मुझे इतना नेगेटिव न होने के लिए कहा। लेकिन मैं कहती रही कि यह नेगेटिव नहीं है, यह मजेदार है। फिर मैं ब्रांड का नाम 'ब्लैक शीप' रखना चाहती थी। मैंने 'ब्लैक शीप' लिखे हुए ब्रेसलेट भी बनवाए थे। दरअसल, उस समय हमें समाज की ब्लैक शीप (अलग-थलग या गलत समझे जाने वाले लोग) जैसा महसूस हो रहा था।’