Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

कन्नौज में समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने आज जनपद स्थित गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सहभागिता की। यह बैठक माननीय रजनी तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी यो
Share:
कन्नौज में समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने आज जनपद स्थित गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सहभागिता की। यह बैठक माननीय रजनी तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और जमीनी स्तर पर उनकी पहुंच मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया।

बैठक में प्रदेश एवं जनपद के समग्र विकास, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता सुधार को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर यह संदेश भी दोहराया गया कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र के साथ सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।