Saturday, 21 November 2026 | 2:17 AM
भारत

बिहार विधान परिषद के 32 डाटा ऑपरेटर की बहाली रद्द

Share:
बिहार विधान परिषद के 32 डाटा ऑपरेटर की बहाली रद्द
बिहार विधान परिषद में डाटा एंट्री ऑपरेटर की बहाली में बड़ा एक्शन, टाइपिंग टेस्ट में नहीं पहुंचे 33 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रद्द

पटना, 20 नवंबर ।

बिहार विधान परिषद सचिवालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चल रही बहाली प्रक्रिया में 33 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन रद्द कर दिया गया है।

बिहार विधान परिषद सचिवालय द्वारा जारी आवश्यक सूचना (विज्ञापन सं.-02/2025) के अनुसार, बिहार विधान परिषद सचिवालय (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2018 एवं विज्ञापन सं.-02/2025 दिनांक 26.11.2025 के अधीन परिषद सचिवालय में डाटा कोषांग में समूह-ग अराजपत्रित श्रेणी वेतन स्तर-4 में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया में स्वच्छता एवं निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित किए गए कुल 33 अभ्यर्थियों की टंकण दक्षता (हिन्दी एवं अंग्रेजी) की व्यावहारिक दक्षता की जांच विषय-विशेषज्ञों के त्रिसदस्यीय पैनल द्वारा सीसीटीवी (ट्राई रेजोल्यूशन कैमरा) की निगरानी एवं इण्डपाधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 18.11.2026 को आयोजित किया गया था।

सूचना में स्पष्ट किया गया था कि इस जांच में शामिल होना सभी वांछित अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी इस जांच में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा।

दिनांक- 18.11.2026 को आयोजित डाटा एंट्री ऑपरेटर पद हेतु टंकण दक्षता (हिन्दी एवं अंग्रेजी) की व्यावहारिक दक्षता जांच में 33 अभ्यर्थियों में से कोई भी अभ्यर्थी शामिल होने हेतु उपस्थित नहीं हुए।

बिहार विधान परिषद सचिवालय (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2018 में निहित प्रावधानों, व्यावहारिक दक्षता जांच सूचना की शर्तों एवं प्राप्त विधिक परामर्श के आलोक में अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित किए गए निम्नलिखित 33 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन रद्द कर दिया गया है :-

1. अविनाश कुमार सिंह, रोल नं.- 200129
2. आदित्य प्रताप सिंह, रोल नं.- 200008
3. दीपक कुमार सिंह, रोल नं.- 200136
4. मयंक कुमार, रोल नं.- 200134
5. धीरेन्द्र कुमार सिंह, रोल नं.- 200031
6. मनमजीत सिंह, रोल नं.- 200095
7. संतोष कुमार, रोल नं.- 200330
8. केशम रेनू कुमारी मिश्रा, रोल नं.- 200232
9. पल्लवी कुमारी, रोल नं.- 200032
10. गरिमा श्री, रोल नं.- 200110
11. अरूण कुमार, रोल नं.- 200029
12. विकास कुमार चौधरी, रोल नं.- 200087
13. आशिष कुमार, रोल नं.- 200016
14. संजय कुमार, रोल नं.- 200112
15. सुमन कुमार, रोल नं.- 200370
16. रूपेश कुमार, रोल नं.- 200146
17. गौतम गोस्वामी, रोल नं.- 200262
18. प्रज्ञा कुमारी, रोल नं.- 200078
19. कविता कुमारी, रोल नं.- 200278
20. अखिल रंजन, रोल नं.- 200089
21. शिवेन्द्र कुमार, रोल नं.- 200163
22. प्रियंका कुमारी, रोल नं.- 200168
23. कोमल कुमारी, रोल नं.- 200094
24. निशांत कुमार, रोल नं.- 200155
25. अंकिता राज, रोल नं.- 200062
26. रवि राज, रोल नं.- 200051
27. प्रतिमा कुमारी, रोल नं.- 200040
28. उमाशंकर तिवारी, रोल नं.- 200131
29. नितेश गौरव, रोल नं.- 200362
30. कुणाल भारती, रोल नं.- 200028
31. ज्योति कुमारी, रोल नं.- 200093
32. अमन राज, रोल नं.- 200003
33. राजेश किशोर, रोल नं.- 200109