Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
भारत

लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे टीएमसी के बागी सांसद

पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटने के बाद से टीएमसी के बुरे दिन शुरु हो गए हैं. यहां बगावत लगातार बढ़ती नजर आ रही है. दिल्ली में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई थी. अब खबर है कि सागरिक घोष और कीर्ति आजाद के बाद सभी बागी सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की है. यहां लोकसभा स्
Share:
लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे टीएमसी के बागी सांसद
Read in your preferred language.

पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटने के बाद से टीएमसी के बुरे दिन शुरु हो गए हैं. यहां बगावत लगातार बढ़ती नजर आ रही है. दिल्ली में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई थी. अब खबर है कि सागरिक घोष और कीर्ति आजाद के बाद सभी बागी सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की है. यहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर लगातार हलचल मची हुई है. उनके घर के बाहर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. बागी सांसदों से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है. वह सभी स्पीकर के आवास पर बैठे हुए हैं.

जिस वक्त बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर बागी सांसदों की बैठक जारी थी, उसी दौरान टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद और सागरिक घोष भी लोकसभा ओम बिरला से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद बैठक खत्म करने के बाद बागी सांसद भी स्पीकर के घर पहुंचे. इससे पहले खबर आई थी कि बागी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले टीएमसी के बागी सांसदों की बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के साथ बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे.

इधर, पूरे बंगाल की सियासत में टीएमसी पार्टी के भीतर ऊथल पुथल मची हुई है. यहां बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे बैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय औऱ सोनाली गुहा समेत कई टीएमसी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है.