Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

रविचंद्रन अश्विन को ICC पर आया गुस्सा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज अगले महीने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा है और लगभग सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इसी बीच, पूर्व भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी की प्लानिंग पर अपनी निराशा जाहिर की है. अश्विन ने अपने यूट्यूब
Share:
रविचंद्रन अश्विन को ICC पर आया गुस्सा
Read in your preferred language.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज अगले महीने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा है और लगभग सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इसी बीच, पूर्व भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी की प्लानिंग पर अपनी निराशा जाहिर की है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात में बताया कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप देखने कोई भी नहीं जाएगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसे पांच ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए में हैं. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स की टीमें मौजूद है.

रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी की प्लानिंग को लेकर कहा, ‘इस बार का टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखने जाएगा. भारत-अमेरिका और भारत-नामीबिया जैसे मैच आपको टूर्नामेंट से दूर कर देंगे. साल 1996, 1999 और 2003 विश्व कप में जब मैं स्कूल में था तो ये टूर्नामेंट में कितना खास होता था. हम शेड्यूल का कार्ड कलेक्ट करके रखते थे. क्योंकि टूर्नामेंट चार साल में एक बार आता था, लेकिन अब सब बदल गया है.’