Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
भारत

रवि शास्त्री ने किया अंशुल कंबोज का बचाव, कहा- आप गलतियों से जो सीखते हैं, वो ज्यादा जरूरी है

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले में काफी महंगा साबित होना पड़ा। कंबोज ने अपने 2.4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 63 रन खर्च किए। मैच के दौरान एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने उनकी चार लगातार गेंदों पर चार छक्के जड़ते हु
Share:
रवि शास्त्री ने किया अंशुल कंबोज का बचाव, कहा- आप गलतियों से जो सीखते हैं, वो ज्यादा जरूरी है
Read in your preferred language.

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले में काफी महंगा साबित होना पड़ा। कंबोज ने अपने 2.4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 63 रन खर्च किए। मैच के दौरान एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने उनकी चार लगातार गेंदों पर चार छक्के जड़ते हुए टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने अंशुल कंबोज का बचाव करते हुए कहा कि युवा गेंदबाज इस अनुभव से काफी कुछ सीखेंगे। उन्होंने 'जियोहॉटस्टार' से बातचीत में कहा कि जब बल्लेबाज मिशेल मार्श शॉर्ट गेंदों पर हमला कर रहे थे, तब कंबोज को अपनी रणनीति बदलनी चाहिए थी।

शास्त्री ने कहा, 'अंशुल कंबोज को ज्यादा यॉर्कर फेंकनी चाहिए थीं और स्टंप्स को टारगेट करना चाहिए था। अगर बल्लेबाज शॉर्ट बॉल का इंतजार कर रहा है, तो या तो यॉर्कर डालें या ऑफ स्टंप के बाहर तेज बाउंसर करें। छाती या कमर की ऊंचाई वाली गेंदें मार्श जैसे बल्लेबाज आसानी से खेल लेते हैं।'