Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
Entertainment

एआई जेनरेटेड अश्लील फोटोज पर रश्मिका ने जताई नाराजगी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते प्रयोग से बॉलीवुड भी काफी चिंतित है। वजह है एआई का गलत इस्तेमाल करके सेलेब्स के फेक और अश्लील फोटोज व वीडियोज बनाए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इसको लेकर अब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने नाराजगी जताई है। रश्मिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एआई-
Share:
एआई जेनरेटेड अश्लील फोटोज पर रश्मिका ने जताई नाराजगी
Read in your preferred language.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते प्रयोग से बॉलीवुड भी काफी चिंतित है। वजह है एआई का गलत इस्तेमाल करके सेलेब्स के फेक और अश्लील फोटोज व वीडियोज बनाए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इसको लेकर अब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने नाराजगी जताई है। रश्मिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एआई-जनरेटेड कंटेंट के संचालन में जवाबदेही और जिम्मेदारी की अपील की है। अपनी पोस्ट में रश्मिका ने जागरूकता और नैतिक उपयोग की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने इसे एक नैतिक पतन बताया, जिसका सामना करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट एक ऐसी जगह बन गया है जहां मनगढ़ंत सीन को आसानी से असली बताकर पेश किया जा सकता है। एआई के जरिए महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बनाने और उनका दुरुपयोग करने पर रश्मिका ने नाराजगी जताई। एक्ट्रेस ने कहा कि जब सच्चाई गढ़ी जा सकती है, तो हमारा विवेक हमारी सबसे बड़ी ताकत बन जाता है। एआई प्रगति की ओर एक कदम है, लेकिन अश्लीलता फैलाने और महिलाओं को निशाना बनाने के लिए इसका दुरुपयोग कुछ लोगों में गहरे नैतिक पतन का संकेत देता है। याद रखें, इंटरनेट अब सच्चाई का आईना नहीं रहा। यह एक ऐसा कैनवास है जहां कुछ भी गढ़ा जा सकता है। आइए हम दुरुपयोग से ऊपर उठें और एक अधिक सम्मानजनक और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए एआई का उपयोग करें। लापरवाही के बजाय जिम्मेदारी चुनें। अगर लोग इंसानों की तरह व्यवहार नहीं कर सकते, तो उन्हें कड़ी और कठोर सजा मिलनी ही चाहिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना आखिरी बार ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आई थीं। इन दिनों वो होमी अजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।