Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
मनोरंजन

Ranveer Singh को मिली धमकी, करोड़ों रुपये की मांग, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को आया धमकी भरा मैसेज आया. व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मेसेज भेजा गया है. मेसेज के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई है. धमकी भरे मैसेज के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई. इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा
Share:
Ranveer Singh को मिली धमकी, करोड़ों रुपये की मांग, जांच में जुटी मुंबई पुलिस
Read in your preferred language.

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को आया धमकी भरा मैसेज आया. व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मेसेज भेजा गया है. मेसेज के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई है.

धमकी भरे मैसेज के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई. इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाली की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि 31 जनवरी आधी रात को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई. रोहित शेट्टी के घर बाहर 5 राउंड फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ था. मुंबई पुलिस इसकी जांच में लगी है.

इससे पहले एक्टर सलमान खान के घर पर भी फायरिंग हुई थी. ये फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई थी.