Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

रणजी ट्रॉफी 2025-26: शार्दुल ठाकुर को मिली कप्तानी, सरफराज और शिवम दुबे को भी मिली जगह

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का आगाज 15 अक्टूबर से हो रहा है. उससे पहले मुंबई क्रिकेट टीम ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की है. मुंबई बनाम जम्मू-कश्मीर मैच 15-18 अक्टूबर तक खेला जाना है, जिसमें शार्दुल ठाकुर टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. ठाकुर, अजिंक्य रहाणे की जगह लेंगे
Share:
रणजी ट्रॉफी 2025-26: शार्दुल ठाकुर को मिली कप्तानी, सरफराज और शिवम दुबे को भी मिली जगह
Read in your preferred language.

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का आगाज 15 अक्टूबर से हो रहा है. उससे पहले मुंबई क्रिकेट टीम ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की है. मुंबई बनाम जम्मू-कश्मीर मैच 15-18 अक्टूबर तक खेला जाना है, जिसमें शार्दुल ठाकुर टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. ठाकुर, अजिंक्य रहाणे की जगह लेंगे जिन्होंने सीजन शुरू होने से पहले मुंबई टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. इस टीम में सरफराज खान और शिवम दुबे को भी स्थान मिला है.

42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई, पहले ही मैच में जमू-कश्मीर को हराकर पिछले सीजन की हार का बदला लेना चाहेगी. बता दें कि दिल्ली को एलीट ग्रुप डी में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पोंडीचेरी के साथ रखा गया है. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में शार्दुल ठाकुर मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. उनके अलावा अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, सरफराज खान और मुशीर खान भी इस टीम में शामिल हैं. मुशीर के रणजी ट्रॉफी रिटर्न पर भी सबकी नजरें होंगी, जो कार एक्सीडेंट के कारण पिछले सीजन अधिकांश मैचों में नहीं नहीं खेल पाए थे.

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करने वाले और भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके आयुष म्हात्रे भी टीम में बल्लेबाजी को सशक्त बना रहे होंगे. मुंबई के स्क्वाड में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण तैयार किया गया है.