Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

रामदास अठावले ने साधा निशाना : संविधान नहीं, कांग्रेस खतरे में

दिल्ली में संविधान को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस उस समय और तेज हो गई जब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी के संविधान खतरे में वाले बयान पर सीधा हमला बोला। अठावले ने कहा कि देश का संविधान सुरक्षित है और किसी खतरे में नहीं, बल्कि असली खतरे में कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों
Share:
रामदास अठावले ने साधा निशाना : संविधान नहीं, कांग्रेस खतरे में
Read in your preferred language.

दिल्ली में संविधान को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस उस समय और तेज हो गई जब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी के संविधान खतरे में वाले बयान पर सीधा हमला बोला। अठावले ने कहा कि देश का संविधान सुरक्षित है और किसी खतरे में नहीं, बल्कि असली खतरे में कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को बिना आधार और तथ्यहीन बताया। अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान और ज्यादा मजबूत हो रहा है। उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हर भारतीय का संविधान खतरे में है। राहुल गांधी यह बात डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) पर श्रद्धांजलि देने के दौरान कही थी। राहुल गांधी ने कहा था कि बाबा साहेब आंबेडकर ने देश को संविधान दिया और यही संविधान आज खतरे में है, इसलिए इसे बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने एक्स पर भी पोस्ट कर कहा कि आंबेडकर के विचार उन्हें संविधान की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि देश में बराबरी, न्याय और गरिमा की भावना कमजोर की जा रही है।