Monday, 14 September 2026 | 8:41 PM
Entertainment

मोदी सरकार पर बरसीं राखी सावंत, छात्रों संग बर्बरता पर खौला खून

अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर गुस्से से आगबबूला हो गईं। उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला और खूब गालियां भी दीं। राखी ने साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की और कहा कि सारे अनपढ़-गंवार मंत्री बनकर बैठे हैं। उन्होंने प्रध
Share:
मोदी सरकार पर बरसीं राखी सावंत, छात्रों संग बर्बरता पर खौला खून
Read in your preferred language.

अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर गुस्से से आगबबूला हो गईं। उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला और खूब गालियां भी दीं। राखी ने साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की और कहा कि सारे अनपढ़-गंवार मंत्री बनकर बैठे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं बख्शा और कहा कि क्या उन्हें बच्चों पर थोड़ी भी दया नहीं आई? आखिर कुर्सी के लिए वो क्या सब करेंगे?

राखी सावंत मोदी सरकार पर भड़कते हुए बोलीं, 'बच्चों को मारोगे? देश के बच्चों को मारोगे हां? ये जो गंदगी कर रहे हैं ना देश में, मैंने इनके मुंह पर अपने पी***ड्स का पैड फेंका है। रिजाइन करो। करो रिजाइन। करो रिजाइन।'

राखी से जब पपाराजी ने पूछा कि अगर वह शिक्षा मंत्री बनती हैं, तो क्या करेंगी? तो राखी बोलीं, 'अगर मैं शिक्षा मंत्री बनती हूं तो कड़क से कड़क कानून बनाऊंगी। ये जो जंतर-मंतर पर हुआ है, ये जो आंदोलन में लाठीचार्ज हुआ है…ये तो पंजाबी लोग आ गए तो डरकर भाग गई पुलिस… और ये बिहारी लोग आ गए। सारे बिहारी इन सब पर भारी। सारे अनपढ़-गंवार मंत्री बनकर बैठे हैं।'

इसके साथ ही राखी ने फिर पीएम मोदी से रिक्वेस्ट की कि पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही उन शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकते, तो रिजाइन कर दो। वह बोलीं, 'मैं मोदी जी से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि पूरी सरकार आपके हाथ में है। ये जो पेपर लीक किया है जिसने भी, उनको कड़ी से कड़ी सजा दो। शिक्षा मंत्री को बोलो कि रिजाइन करे। अगर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकते, अगर देश का भविष्य सुधार नहीं सकते, तो रिजाइन करो। तुम लोग इतना गिर चुके हो। मैंने तुम लोगों को वोट दिया।'