Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
मनोरंजन

'एक्टिंग की वजह से सफल नहीं हुए रजनीकांत', आया सामने सक्सेस सीक्रेट

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को करोड़ों लोग सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक प्रेरणा के रूप में देखते हैं. हाल ही में जब उन्हें प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, तो यह सिर्फ उनके अभिनय या लोकप्रियता का सम्मान नहीं था, बल्कि उनके लंबे संघर्ष की भी सराहना थी, जिसने उन्हे
Share:
'एक्टिंग की वजह से सफल नहीं हुए रजनीकांत', आया सामने सक्सेस सीक्रेट
Read in your preferred language.

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को करोड़ों लोग सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक प्रेरणा के रूप में देखते हैं. हाल ही में जब उन्हें प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, तो यह सिर्फ उनके अभिनय या लोकप्रियता का सम्मान नहीं था, बल्कि उनके लंबे संघर्ष की भी सराहना थी, जिसने उन्हें सिनेमा की दुनिया में एक अलग स्थान दिलाया.

इस अवसर पर देश के जाने-माने और सात बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके गीतकार वैरामुथु ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने रजनीकांत की सफलता के पीछे छिपे सच को बड़े सरल और स्पष्ट शब्दों में सामने रखा.

वैरामुथु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तमिल में एक लंबा पोस्ट लिखा और रजनीकांत को इस सम्मान के लिए बधाई दी. उन्होंने लिखा, ''रजनीकांत को यह अवॉर्ड मिलना पूरी तरह सही है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन और करियर को जिस समर्पण से जिया है, वह खुद में एक बड़ा उदाहरण है.''

उन्होंने आगे लिखा, ''रजनीकांत आज जिस मुकाम पर हैं, उसका कारण सिर्फ उनकी अभिनय प्रतिभा नहीं, बल्कि उनकी काम के प्रति ईमानदारी और अनुशासन है.''

वैरामुथु ने रजनीकांत के साथ कई फिल्मों में काम किया है और लंबे समय से उन्हें करीब से जानते भी हैं. इन्हीं अनुभव के आधार पर उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, ''रजनीकांत को सफलता कभी अचानक नहीं मिली, बल्कि यह उनके जीवन की प्राथमिकताओं के सही संतुलन का नतीजा है. वह हमेशा अपने काम को सबसे पहले रखते हैं और बाकी सारी चीजें उसके बाद आती हैं. वह अपनी लोकप्रियता और स्टारडम का इस्तेमाल कभी किसी और क्षेत्र में करने की कोशिश नहीं करते. यह विनम्रता उनके व्यक्तित्व को और भी बड़ा बनाती है.''

उन्होंने कहा, ''रजनीकांत अपने प्रशंसकों के साथ एक संतुलित दूरी बनाए रखते हैं. वह उनसे बहुत नजदीक नहीं होते कि व्यक्तिगत सीमाएं टूट जाएं, और न इतने दूर कि उनके बीच दूरी पैदा हो जाए. यही संतुलन उनके और उनके प्रशंसकों के बीच सालों से प्रेम और सम्मान का रिश्ता बनाए हुए है.''