रजनीकांत की ‘जेलर 2’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में इस बार कई कलाकार नजर आएंगे। अभिनेता ने अब फिल्म की आगे की जानकारी फैंस के साथ साझा कर दी है। साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म को लेकर भी अपडेट साझा की। दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने हाल ही में मीडिया से हुई बातचीत में फिल्म के बारे में चर्चा की। उनकी बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'जेलर 2' की शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। इसका काम पूरा होते ही टीम फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करेगी। इसके साथ ही रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म पर भी जानकारी दी। इसमें वो कमल हासन के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम अभी 'KHxRK' रखा गया है। एक्टर के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है।
मेकर्स ने फरवरी में इसका प्रोमो वीडियो जारी किया था। इसके रजनी और कमल के साथ फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर भी दिखाई दिए थे।
Entertainment
रजनीकांत ने पूरी की ‘जेलर 2’ की शूटिंग; अगस्त में शुरू करेंगे अगली फिल्म
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में इस बार कई कलाकार नजर आएंगे। अभिनेता ने अब फिल्म की आगे की जानकारी फैंस के साथ साझा कर दी है। साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म को लेकर भी अपडेट साझा की। दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने हाल ही में मीडिया से हुई बातचीत में फिल्म के बारे में चर्चा
Read in your preferred language.