Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

बिहार के चुनावी मैदान में इस दिन उतरेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) को बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में दो संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इन सभाओं में बिहार विधानसभा में नेत
Share:
बिहार के चुनावी मैदान में इस दिन उतरेंगे राहुल गांधी
Read in your preferred language.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) को बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में दो संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

इन सभाओं में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौड़ ने बताया कि यह राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहला बिहार दौरा है. उनके अनुसार, राहुल गांधी सकरा (सुरक्षित) सीट से महागठबंधन की ओर से मैदान में उतारे गए उम्मीदवार उमेश राम के पक्ष में अपनी पहली सभा को संबोधित करेंगे. इसके पश्चात राहुल गांधी दरभंगा में RJD सहित महागठबंधन के उम्मीदवार के लिए आयोजित सभा में जनता से समर्थन की अपील करेंगे.

राठौड़ ने कहा कि इससे पूर्व राहुल गांधी ने 16 दिनों तक लगातार बिहार के विभिन्न इलाकों में 1300 किलोमीटर की यात्रा की थी. यात्रा के बाद यह चुनावी मैदान में उनकी पहली बड़ी संयुक्त जनसभा होगी, जहां वे महागठबंधन की चुनावी रणनीति और मुद्दों को जनता के बीच मजबूत तरीके से उठाएंगे.