Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 PM
भारत

'राहुल गांधी ने किया छठी मैया का अपमान किया, बिहार की जनता देगी जवाब', बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन का सफाया हो जाएगा, क्योंकि लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का कथित तौर पर अपमान करने और राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री व छठी मैया का उपहास करने का बदला
Share:
'राहुल गांधी ने किया छठी मैया का अपमान किया, बिहार की जनता देगी जवाब', बोले अमित शाह
Read in your preferred language.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन का सफाया हो जाएगा, क्योंकि लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का कथित तौर पर अपमान करने और राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री व छठी मैया का उपहास करने का बदला लेंगे.

लखीसराय और मुंगेर जिलों में एक के बाद एक रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी की आलोचना करते हुए ‘छठी मैया’ का अपमान किया है और कहा है कि इस देवी की पूजा करने वाले लोग नाटक कर रहे हैं. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने लोगों से ईवीएम पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) के चुनाव चिन्ह वाले बटन को इतनी जोर से दबाने का आह्वान किया कि उसके झटके इटली तक महसूस किए जाएं. शाह ने कहा, ‘मुंगेर में सीता माता को ‘छठी माता’ के रूप में पूजा जाता है. राहुल गांधी भारत की संस्कृति से अनभिज्ञ हैं, इसलिए उन्होंने इस देवी का अपमान किया, क्योंकि इटली उनका ननिहाल है.’

गृह मंत्री ने दावा किया कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान बिहार में ‘जंगल राज’ था. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) को दिया गया प्रत्येक वोट राज्य में विकास लाएगा.