Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

राहुल गांधी और चिराग पासवान एक बार फिर बने पड़ोसी

चिराग पासवान ने दिल्ली के अपने नए घर 1 सुनहरी बाग पर मकर संक्रांति के दही चूड़ा का भोज रखा जिसमें मुख्य रूप से उनके पार्टी के सांसद,विधायकों शामिल हुए.सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि चिराग पासवान ने कहा कि वो अब इसी पते पर शिफ्ट होंगे.अभी तक चिराग पासवान नार्थ एवेन्यू के फ्लैट से ही काम कर रहे थे. चिरा
Share:
राहुल गांधी और चिराग पासवान एक बार फिर बने पड़ोसी
Read in your preferred language.

चिराग पासवान ने दिल्ली के अपने नए घर 1 सुनहरी बाग पर मकर संक्रांति के दही चूड़ा का भोज रखा जिसमें मुख्य रूप से उनके पार्टी के सांसद,विधायकों शामिल हुए.सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि चिराग पासवान ने कहा कि वो अब इसी पते पर शिफ्ट होंगे.अभी तक चिराग पासवान नार्थ एवेन्यू के फ्लैट से ही काम कर रहे थे. चिराग ने कहा कि यह फैसला उन्होंने बिहार चुनाव तक के लिए लिया था लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि उनका नया पता 1 सुनहरी बाग ही होगा. सुनहरी बाग रोड नए सत्ता के केंद्र के रूप में उभर रहा है.राहुल गांधी और चिराग पासवान के बंगले के अलावा बीजेपी के अगले अध्यक्ष नितिन नबीन भी इसी सुनहरी बाग रोड पर रहने आने वाले हैं. और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजूजू का बंगला पहले से ही इसी रोड पर है.