Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Entertainment

शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

पॉपुलर डांसर और एक्टर राघव जुयाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. राघव जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. अब इस बीच राघव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज गिल संग डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है
Share:
शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी
Read in your preferred language.

पॉपुलर डांसर और एक्टर राघव जुयाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. राघव जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. अब इस बीच राघव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज गिल संग डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राघव ने कहा, 'मेरे माता-पिता ने मुझे एक मर्द की तरह पाला-पोसा है. अगर आप या कोई भी महिला मेरे साथ होती और एक ग्रुप उस पर झपट पड़ता, तो मुझे ज़रूरत पड़ने पर जोरदार मुक्का मारने के लिए तैयार किया गया है. मेरी परवरिश ऐसी ही हुई है. मैं ऐसा बेपरवाह, शहरी लड़का नहीं बन सकता जो बस खड़ा रहे. मैं ऐसा नहीं कर सकता. मैं मरते दम तक अपने दोस्तों, अपने परिवार और जिस भी महिला के साथ हूं, उसकी रक्षा करूंगा. चाहे वो आप हों या कोई और महिला, ये बस मेरा स्वभाव है.'

मस्कुलिनिटी पर बात करते हुए राघव ने कहा, 'जैसे महिलाओं में एक खास तरह की ऊर्जा होती है, वैसे ही पुरुषों में भी अपनी अलग ऊर्जा होती है और दोनों के बीच संतुलन होना जरूरी है. मेरा डांस, मेरी कला और मेरा अंदाज मेरी संवेदनशीलता को दिखाता है. लेकिन जब किसी के साथ खड़े होने या मदद करने की जरूरत होती है, तो मेरे माता-पिता से मिले संस्कार सामने आ जाते हैं. मैं हमेशा अपनी बहन, दोस्तों और हर महिला के सम्मान और साथ के लिए खड़ा रहूंगा.'

राघव जुयाल ने आगे कहा, 'अगर ऐसा कुछ होता है, तो मुझे पता है कि स्थिति से कैसे निपटना है और मुझे आगे बढ़कर कदम उठाने में कोई झिझक नहीं होती. ऐसे वक्त में मैं अपनी स्टार इमेज या किसी पब्लिक इमेज के बारे में नहीं सोचता.'