Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : विद्युत विभाग में तैनात एसडीओ का संविदा कर्मी से उठा बैठक कराने का विडियो वायरल

रायबरेली में बिजली विभाग में तैनात एसडीओ की हिटलर शाही का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एसडीओ साहब संविदाकर्मी से बकायदा दफ्तर में कान पकड़ कर उठा बैठक करवा रहे हैं। एसडीओ साहब संविदाकर्मी को सज़ा सुनाकर खुद बड़े इत्मीनान से कम्यूटर पर काम कर रहे हैं। वीडियो बिजली विभाग के एसडीओ इंदु शेखर के दफ्तर का
Share:
रायबरेली : विद्युत विभाग में तैनात एसडीओ का संविदा कर्मी से उठा बैठक कराने का विडियो वायरल
Read in your preferred language.



रायबरेली में बिजली विभाग में तैनात एसडीओ की हिटलर शाही का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एसडीओ साहब संविदाकर्मी से बकायदा दफ्तर में कान पकड़ कर उठा बैठक करवा रहे हैं। एसडीओ साहब संविदाकर्मी को सज़ा सुनाकर खुद बड़े इत्मीनान से कम्यूटर पर काम कर रहे हैं। वीडियो बिजली विभाग के एसडीओ इंदु शेखर के दफ्तर का बताया जा रहा है। संविदा कर्मी को सज़ा सुनाने वाले भी यही एसडीओ इंदु शेखर हैं। बताया जा रहा है कि एसडीओ साहब जब क्षेत्र में चेकिंग पर गए थे तो इन्हें सब कुछ ठीक ठाक मिला था। किसी ने इनके कान बजरंग दिए थे कि सूरज भान ने उपभोक्ताओं को एलर्ट कर दिया था जिसकी वजह से सब ठीक ठाक मिला। बस साहब को गुस्सा आ गया और उन्होंने संविदा कर्मी को दफ्तर में बुलाया और करा दी उठा बैठक। इस मामले में सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर ग्रामीण ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को जांच सौंप दी है।