Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाशों के पैर मे लगी गोली

रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कल दिन में गुरबक्शगंज थाने की पुलिस ने कुछ भैस चोरों को पकड़ा था। गुरबक्शगंज पुलिस को पकड़े गए चोरों से इनपुट मिला था कि उसके कुछ साथी लालगंज के रास्ते
Share:
रायबरेली : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाशों के पैर मे लगी गोली
Read in your preferred language.

रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कल दिन में गुरबक्शगंज थाने की पुलिस ने कुछ भैस चोरों को पकड़ा था। गुरबक्शगंज पुलिस को पकड़े गए चोरों से इनपुट मिला था कि उसके कुछ साथी लालगंज के रास्ते फतेहपुर भागने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद इंस्पेक्टर लालगंज प्रमोद कुमार और एसओजी इंचार्ज विजेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान में लगे थे तभी देर रात मेरुई तिराहे के पास वैगन आर आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो वह लोग एक ओर को कच्ची सड़क पर भागने लगे। आगे जाकर कार गड्ढे में फँसी तो उसमें से दो लोग उतरकर पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाश खलील और चाँद के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली तो इनके कब्ज़े से अवैध असलहे व नगदी बरामद हुई। पकड़े गए दोनों बदमाश फतेहपुर जनपद के बताये गए हैं जो रायबरेली की सीमा में गिरोहबंद तरीके से भैंस चोरी की वारदातों में लिप्त बताये जा रहे हैं।