Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
UP News

रायबरेली : एनटीपीसी की पहल कदम बालिकाओं के लिए बनी लाभदायक

हम बात कर रहे हैं रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी की उस शानदार पहल की, जो ग्रामीण क्षेत्र की होनहार बालिकाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही है। एनटीपीसी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत "बालिका सशक्तिकरण योजना" शुरू की है। इस योजना के तहत आसपास के सरकारी स्कूलों से 120 प्रतिभावान
Share:
रायबरेली : एनटीपीसी की पहल कदम बालिकाओं के लिए बनी लाभदायक
Read in your preferred language.

हम बात कर रहे हैं रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी की उस शानदार पहल की, जो ग्रामीण क्षेत्र की होनहार बालिकाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही है। एनटीपीसी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत "बालिका सशक्तिकरण योजना" शुरू की है। इस योजना के तहत आसपास के सरकारी स्कूलों से 120 प्रतिभावान बालिकाओं का चयन किया गया है। इन सभी को एनटीपीसी परिसर स्थित डीएवी स्कूल के छात्रावास में सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में रहने की सुविधा दी जा रही है, ताकि वे अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें।

यहां सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा, आत्मरक्षा और अन्य गतिविधियों के जरिए इन बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। खास बात यह है कि डिजिटल साक्षरता पर भी खास जोर दिया जा रहा है, जिससे ये बालिकाएं भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। इतना ही नहीं, इन 120 बालिकाओं में से जो 12 टॉपर होंगी, उनकी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च भी एनटीपीसी उठाएगी। इससे उन्हें अपने सपनों को बिना किसी आर्थिक बाधा के पूरा करने का मौका मिलेगा। एनटीपीसी ऊंचाहार की यह योजना न सिर्फ शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देती है, बल्कि ग्रामीण बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का भी प्रयास करती है। यह सच में समाज में समानता और सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम है।