Friday, 30 October 2026 | 7:36 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई ईद उल फित्र का त्योहार

रायबरेली में आज ईद की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान ज़िले की सभी 270 मस्जिदों में प्रशासन की मंशा के अनुरूप कहीं भी मस्जिद के बाहर नमाज़ नहीं हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक इंतज़ाम किये। शहर स्थित डबल फाटक ईदगाह में अपने तय समय पर नमाज़ शुरू हुई औ
Share:
रायबरेली : प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई ईद उल फित्र का त्योहार

रायबरेली में आज ईद की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान ज़िले की सभी 270 मस्जिदों में प्रशासन की मंशा के अनुरूप कहीं भी मस्जिद के बाहर नमाज़ नहीं हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक इंतज़ाम किये। शहर स्थित डबल फाटक ईदगाह में अपने तय समय पर नमाज़ शुरू हुई और इस दौरान सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारक दी। नमाज़ के दौरान ईदगाह के बाहर भारी पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा व सीओ सदर अमित सिंह मौजूद रहे। एडिशनल एसपी ने बताया कि ज़िले की सभी ईदगाहों में परिसर के भीतर शांतिपूर्वक ढंग से नमाज़ संपन्न हो रही है। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में बताया कि ज़िले भर में क्रेन व ड्रोन की व्यवस्था की गई है जिससे कहीं भी कोई मार्ग अवरुद्ध की स्थिती न रहे। वहीं मस्जिद के बाहर नमाज़ पड़ने के बारे में बताया कि सभी जगह सरकार के इस निर्देश का पूरा पालन हो रहा है। इस दौरान मस्जिदों के बाहर विभिन्न राजनैतिक दल के नेता समेत समाजसेवी मौजूद रहे।