Friday, 30 October 2026 | 6:50 PM
भारत

रायबरेली: कुर्सी पे बैठे पूर्व कोटेदार के ऊपर गांव के युवक ने किया मारपीट मारपीट का विडियो हुआ वायरल

रायबरेली में दबंगई का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो सीसीटीवी का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पहले कुर्सी पर बैठे शख्स से कुछ बातचीत कर रहा है। अचानक यह दबंग आक्रामक हो जाता है और व्यक्ति को कुर्सी से धकेल देता है। व्यक्ति के गिरते ही दबंग उसके सिर पर वार करता है। सिर पर वार करने के बा
Share:
रायबरेली: कुर्सी पे बैठे पूर्व कोटेदार के ऊपर गांव के युवक ने किया मारपीट मारपीट का विडियो हुआ वायरल

रायबरेली में दबंगई का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो सीसीटीवी का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पहले कुर्सी पर बैठे शख्स से कुछ बातचीत कर रहा है। अचानक यह दबंग आक्रामक हो जाता है और व्यक्ति को कुर्सी से धकेल देता है। व्यक्ति के गिरते ही दबंग उसके सिर पर वार करता है। सिर पर वार करने के बाद व्यक्ति गिर जाता है तभी दबंग को कुछ लोग पकड़ लेते हैं। इसी बीच ज़मीन पर गिरा व्यक्ति खड़ा होकर दबंग पर हमलावार होता है। लेकिन एक बार फिर दबंग उसे सड़क पर गिरा देता जिससे उसका सिर ज़मीन से टकरा जाता है और वह बेहोश हो जाता है। पूरी घटना ऊंचाहार थाना इलाके के धमौली गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहाँ का पूर्व कोटेदार मेवालाल ग्राम प्रधान के घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था तभी दबंग अमृत लाल वहां पहुंचा और उसके सिर पर कुर्सी से वार कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना कल मंगलवार की बताई जा रही है। कल से ही मेवालाल अस्पताल में भर्ती है।