Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : अरविंद भारतीय के याचिका पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में विकासखंड सरेनी के ग्राम सभा हैबतपुर खुर्द चिंता खेड़ा का एक मामला सामने आया है। यहां के जर्जर खारिंजे (जलनिकासी) के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासी अरविंद भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में आवेदन दिया। 15 सितंबर सोमवार को लखनऊ के कालीद
Share:
रायबरेली : अरविंद भारतीय के याचिका पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन
Read in your preferred language.


उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में विकासखंड सरेनी के ग्राम सभा हैबतपुर खुर्द चिंता खेड़ा का एक मामला सामने आया है। यहां के जर्जर खारिंजे (जलनिकासी) के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासी अरविंद भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में आवेदन दिया।

15 सितंबर सोमवार को लखनऊ के कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सुबह 10 बजे यह आवेदन प्रस्तुत किया गया। इससे पहले इस मामले में आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अरविंद भारती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही जांच करवाने और खारिंजे का पुनर्निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है। इस निर्माण से गांव की जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।