Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

रायबरेली: हर बार इस बार भी 15 अगस्त के दिन घर घर में फहराया जायेगा तिरंगा

-हर घर लगेगा झंडा लहराएगा तिरंगा रायबरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी घर के बाहर तिरंगा झंडा लहराएगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व देशवासियों के साथ मिलकर विगत वर्षों से लगातार राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को
Share:
रायबरेली: हर बार इस बार भी 15 अगस्त के दिन घर घर में फहराया जायेगा तिरंगा
Read in your preferred language.



-हर घर लगेगा झंडा लहराएगा तिरंगा

रायबरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी घर के बाहर तिरंगा झंडा लहराएगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व देशवासियों के साथ मिलकर विगत वर्षों से लगातार राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को मना रहे हैं और हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 112वें संस्करण मन की बात करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है हम सबको उसके साथ एक और अभियान से जुड़कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकलेंगे बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटरसाइकिल से हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यही नहीं 12 और 14 अगस्त 2024 को महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा।