Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

रायबरेली : नवजात शिशु मिलने से ग्रामीणो में मचा हड़कंप

गंदागज। थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवजात बच्ची का शव झाड़ियों के बीच पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धमधमा गांव में ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब घनी झाड़ियों के बीच में एक नवजात बच्ची का खून से लगभग शव पाया गया। जानकारी होते ही घटनास्थल पर भारी संख्या म
Share:
रायबरेली : नवजात शिशु मिलने से ग्रामीणो में मचा हड़कंप
Read in your preferred language.

गंदागज। थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवजात बच्ची का शव झाड़ियों के बीच पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धमधमा गांव में ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब घनी झाड़ियों के बीच में एक नवजात बच्ची का खून से लगभग शव पाया गया। जानकारी होते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो गये उपस्थित मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही पूर्ण पोस्टमार्टम के भेज दिया है ।थाना प्रभारी गदागंज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं क्षेत्रीय लोगों में चर्चा हो रही है कि आखिर में इस दुधमुंही बच्ची को किस ने यहां फेंका है और फेंकने वाली वह कलयुगी मां कौन हो सकती है जिसने अपने दूधमुंही बच्ची को झाड़ियों में फेंककर अपनी ममता का गला घोंट दिया।

रायबरेली से मुनेश्वर यादव