Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

रायबरेली : बसवारी के पास सो रहे युवक का धारदार हथियार से आरोपियों ने की हत्या ?

भदोखर थाना क्षेत्र के एकछनियाँ गांव में बीती बुधवार की रात किसान कल्लू यादव (58) अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। कल्लू के सिर, शरीर पर दर्जनों बार धार दार हथियार से छेद कर निर्मम हत्या की गई। कल्लू रोज की तरह अपने घर के पास की बसवारी के पास रात में सोया हुआ था। घरवालों ने सुब
Share:
रायबरेली : बसवारी के पास सो रहे युवक का धारदार हथियार से आरोपियों ने की हत्या ?
Read in your preferred language.

भदोखर थाना क्षेत्र के एकछनियाँ गांव में बीती बुधवार की रात किसान कल्लू यादव (58) अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। कल्लू के सिर, शरीर पर दर्जनों बार धार दार हथियार से छेद कर निर्मम हत्या की गई। कल्लू रोज की तरह अपने घर के पास की बसवारी के पास रात में सोया हुआ था। घरवालों ने सुबह उसका खून से सना लथपथ शव देखा तो होश उड़ गए। गांव क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ग्रामीणों को फोटो लेने से मना कर ते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक कल्ली के बेटे ने कहा कि कहा कि पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी, ना किसी से कोई विवाद था। क्षेत्र में इस तरह हत्या की यह तीसरी घटना है। दुर्घटना इससे पहले हो चुकी है। जिसमें अलग अलग दो लोगों की हत्या की गई थी। पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ा, जेल भेजा लेकिन बाद में वह छूट गया था। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद तिवारी ने बताया कि कल्लू के हत्यारों की खोजबीन के लिए टीम लगाई गई है। हत्यारों तक जल्द पुलिस पहुंचेगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।