रायबरेली : अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने इण्डिया गठबन्धन के लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के प्रचार में तन-मन-धन निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के लिए सपा के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठा नेता चौ0 सुरेश कुमार निर्मल, सलोन विधानसभा अध्यक्ष पुत्तन यादव व कांगेस पार्टी के वरिष्ठा नेता प्रदीप तिवारी का भव्य स्वागत किया। इस अवर पर चौ0 सुरेश कुमार निर्मल ने क हा कि अमेठी में किशोरी लाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी को पराजित कर न केवल अमेठी के सांसद बने वरन स्मृति इरानी का अबहंकार भी चूर-चूर कर दिया। चौधरी ने सलोन के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होने सबसे बड़ी जीत दिलायी। पुत्तन यादव ने कहा कि उ0प्र0 में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। प्रदीप तिवारी ने कहा कि 2027 में उ0प्र0 में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। छतोह ब्लाक में पूर्व प्रधान बभनपुर बब्लू सिंह, राम किशोर यादव, ब्लाक अध्यक्ष छतोह, उमाकान्त पाण्डेय, जे0पी0 सिंह, दिवाकर सिंह राणा, मो0 हसन, समर बहादुर सिंह, नन्हे यादव, संजय मौर्य, अमरेश तिवारी राजेश यादव, अरविन्द मिश्र, बी0डी0सी0 डीह ब्लाक में संजय यादव, दीपक केशरिया, अतुल यादव, राम लखन पासी, रमेश कुमार, राम केश पासी सलोन में भूपेन्द्र सिंह महासचिव विधानसभा सलोन उपाध्यक्ष लवकुश मौर्या, संजय विश्वकर्मा, हरिश्चन्द्र नेता अखिलेश यादव, श्री कृष्ण गौतम, सिद्धनाथ यादव, जितेन्द्र यादव, तिलकराम गौतम, शिव करन सरोज, सुरेश वर्मा, दिनेश वर्मा, अक्षय कुमार सरोज, बृजेश साहू, रामसजीवन यादव, अवधेश राज यादव, विक्रम यादव, अशरफ मेवाती, मोहम्मद सरफराज आदि लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
रायबरेली :सलोन क्षेत्र के लोगो ने किया इंडिया गठबंधन के नेताओ का जोरदार स्वागत
रायबरेली : अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने इण्डिया गठबन्धन के लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के प्रचार में तन-मन-धन निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के लिए सपा के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठा नेता चौ0 सुरेश कुमार निर्मल, सलोन विधानसभा अध्यक्ष पुत्तन यादव व कांगेस पार्टी
Read in your preferred language.