Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

रायबरेली ; मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य ने अपने जन्मदिन पर असहाय लोगों को वितरण किए कंबल

राही ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सकरा अशोक नगर गांव मे मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य व (ए के ग्रुप ) के डायरेक्टर आशीष मौर्य ने अपना जन्मदिन अलग अंदाज मे मनाया है। नवयुवक ने जन्मदिन के अवसर पर विकलांग, विधवा बेसहारा लोगों के साथ मनाते हुए विकलांगों, विधवा महिलाओं व बेसहारों का सहारा बनते हुए कम्बल मिठाई इत
Share:
Read in your preferred language.


राही ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सकरा अशोक नगर गांव मे मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य व (ए के ग्रुप ) के डायरेक्टर आशीष मौर्य ने अपना जन्मदिन अलग अंदाज मे मनाया है। नवयुवक ने जन्मदिन के अवसर पर विकलांग, विधवा बेसहारा लोगों के साथ मनाते हुए विकलांगों, विधवा महिलाओं व बेसहारों का सहारा बनते हुए कम्बल मिठाई इत्यादि भेंट कर अपना जन्मदिन मनाया।
बताते चलें कि राही ब्लॉक के ग्राम सकरा अशोक नगर निवासी आशीष मौर्य ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विकलांगों, बेसहारा व विधवा महिलाओं के साथ मनाया। इसके लिए मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य ने पूर्व से ही तैयारी करते हुए क्षेत्र के विकलांगों व बेसहारा तथा विधवा महिलाओं की सूची तैयार की व जन्मदिन पर ससम्मान पैतृक आवास पर लोगो को आमंत्रित किया। विकलांगों व बेसहारा व विधवा महिलाओं के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों को मिठाई खिलाते हुए क्षेत्र के विकलांगों, दर्जनों बेसहारा व विधवा महिलाओं को फल इत्यादि देकर विदा किया। वही मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या प्रतापगढ़ , महेश मौर्या उपाध्यक्ष मौर्य बंधुत्य क्लब रायबरेली , संजय मौर्या जिला अध्यक्ष मौर्य बंधुत्य क्लब रायबरेली , आदित्य मौर्या महासचिव मौर्य बंधुत्य क्लब रायबरेली शिवा मौर्या जिला मीडिया प्रभारी , शैलेंद्र मौर्या सह मीडिया प्रभारी मौर्य बंधुत्व क्लब रायबरेली , हरिप्रसाद मौर्या मौर्य बंधुत्य क्लब सुधीर मौर्या पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रयागराज , नीरज मौर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य राही चतुर्थ रायबरेली ने पहुंच कर आशीष मौर्य को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी कहा कि विकलांगो, विधवा व बेसहारा महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए इनके साथ जन्मदिन मनाकर, उनकी सेवा व मदद करके जो सुखद अनुभूति हुई है वह शायद मुझे यहाँ आने के बाद गर्व महसूस होता है कि नई पीढ़ी के लोग ऐसे समाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का काम बहुत ही कम लोग करते हैं आज की पीढ़ी होटल में या रेस्टोरेंट में अपना जन्मदिन मनाती है लेकिन आशीष मौर्या जी के लाख प्रयास से आज सकरा अशोकनगर में पहुंचकर अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है!