Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 PM
भारत

रायबरेली -स्कूली बस-ट्रक में आमने सामने भिड़ंत, बस ड्राइवर व एक मजदूर की मौत, 10लोग घायल

स्कूली बस व ट्रक में आमने-सामने भिंडत बस ड्राइवर एक मजदूर की मौत 10 लोग घायल रायबरेली - जनपद ब्लाक जगतपुर जोगमगदीपुर गांव के पास एक ट्रक और स्कूली बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें बस ड्राइवर तथा एक मजदूर की मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए। इसकी सूचना तुरंत 108,102 एम्बुलेंस को दी गई। तत्का
Share:
रायबरेली -स्कूली बस-ट्रक में आमने सामने भिड़ंत, बस ड्राइवर व एक मजदूर की मौत, 10लोग घायल
Read in your preferred language.
स्कूली बस व ट्रक में आमने-सामने भिंडत बस ड्राइवर एक मजदूर की मौत 10 लोग घायल


रायबरेली - जनपद ब्लाक जगतपुर जोगमगदीपुर गांव के पास एक ट्रक और स्कूली बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें बस ड्राइवर तथा एक मजदूर की मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए। इसकी सूचना तुरंत 108,102 एम्बुलेंस को दी गई। तत्काल प्रभाव से एम्बुलेंस 108 की UP32BG8980, UP32EG0288 तथा 102 की एम्बुलेंस UP32EG0553 मौके पर पहुँचकर सभी घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार करते हुए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सीएचसी के अधीक्षक प्रजेश श्रीवास्तव ने बताया है कि दो लोगों की मौत हो गई है। 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। एम्बुलेंस स्टाफ पायलट अभिषेक कुमार, कुलदीप यादव, आकाश तथा इमरजेंसी टेकनीशन अजयपाल, रवि शंकर , हरिओम आदि महजूद रहे।