Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
India

रायबरेली :NTPC में मालगाड़ी और इंजन की भिड़ंत, लोको पायलट समेत दो घायल

रायबरेली जिले में एनटीपीसी विद्युत तापीय परियोजना में कोयला उतारकर वापस जा रही मालगाड़ी के ट्रैक पर सामने से खाली रेल इंजन आ गया। नतीजा मालगाड़ी व ट्रेन का इंजन आमने-सामने से टकराते हुए रेलवे ट्रैक से नीचे उतर गए। घटना में लोको पायलट समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आवासीय परिसर स्थित अस
Share:
रायबरेली :NTPC में मालगाड़ी और इंजन की भिड़ंत, लोको पायलट समेत दो घायल
Read in your preferred language.

रायबरेली जिले में एनटीपीसी विद्युत तापीय परियोजना में कोयला उतारकर वापस जा रही मालगाड़ी के ट्रैक पर सामने से खाली रेल इंजन आ गया। नतीजा मालगाड़ी व ट्रेन का इंजन आमने-सामने से टकराते हुए रेलवे ट्रैक से नीचे उतर गए। घटना में लोको पायलट समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आवासीय परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें की एनटीपीसी संयंत्र क्षेत्र में स्थित कोल हैंडलिंग प्लांट में सोमवार की देर शाम झारखंड प्रांत के कोयला खदानों से एक मालगाड़ी परियोजना में कोयले की आपूर्ति लेकर आई थी। रात तक इस मालगाड़ी से कोयले की अनलोडिंग परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट में होती रही। रात करीब दस बजे यह मालगाड़ी परियोजना से वापस अपने गन्तव्य की ओर रवाना हुई। मालगाड़ी का इंजन पीछे लगा हुआ था, जिसे करीब चार किलोमीटर आगे अरखा रेलवे स्टेशन पर सीधा होना था। मालगाड़ी जैसे ही परियोजना से रवाना हुई, तभी सामने से इसी रेलवे ट्रैक पर अचानक एक रेल इंजन आ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मालगाड़ी और रेल इंजन जोरदार आवाज के साथ आमने-सामने से टकरा गए। घटना में रेल इंजन पटरी से नीचे उतरकर गया और मालगाड़ी उसे धकेलते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में इंजन का लोको पायलट और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए है, जिन्हें एनटीपीसी के आवासीय परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।