Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

रायबरेली:एनटीपीसी ऊंचाहार बालिका सशक्तिकरण अभियान का डीएम ने किया उद्घाटन

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा एनटीपीसी ऊंचाहार में बालिका सशक्तिकरण अभियान के नए सत्र समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चियों के साथ मिलकर केक काटा और अपनी शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने एनटीपीसी के इस प्रोग्राम को उत्कृष्ट पहल बताते हुए भूरि भूरि सराहना की।
Share:
रायबरेली:एनटीपीसी ऊंचाहार बालिका सशक्तिकरण अभियान का डीएम ने किया उद्घाटन
Read in your preferred language.



रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा एनटीपीसी ऊंचाहार में बालिका सशक्तिकरण अभियान के नए सत्र समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चियों के साथ मिलकर केक काटा और अपनी शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने एनटीपीसी के इस प्रोग्राम को उत्कृष्ट पहल बताते हुए भूरि भूरि सराहना की। जिलाधिकारी ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि एनटीपीसी द्वारा मिले मंच और अवसर का लाभ उठाएं तथा अपने सपनों को साकार करें। परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने जिलाधिकारी को प्रोग्राम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि यह अभियान पूरी एनटीपीसी संस्था में चलाया जा रहा है। अब तक अठारह हजार से अधिक बालिकाओं को इस अभियान से लाभान्वित किया गया है। अकेले ऊंचाहार परियोजना में छह सौ से अधिक  बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इस सत्र में एक सौ चवालीस ग्रामीण बालिकाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। जेम के पिछले सत्र की बालिकाओं ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को सम्मोहित सा कर दिया। वरिष्ठ प्रबंधक सी एस आर स्नेहा त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने बताया की जेम में भाग लेने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ उनके रहने एवं खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अलावा  प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाली 15 बालिकाओं को एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा परिसर स्थित डीएवी स्कूल मे कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा का पूरा खर्च वहन किया जाएगा। इस अभियान के लिए आसपास के गावों के अभिभावकों ने एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऊँचाहार विवेक राजपूत, परियोजना के महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस यू हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, प्रधानगण, प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि देबाता एवं अन्य पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।