Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : मकान मे दबने से मजदूर की मौत पर परिजनो ने काटा हंगामा ?

ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रासिंग पर एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है, बताया जा रहा है।कि मजदूर को बुलाकर ले गया युवक उसे सीएचसी में छोड़कर फरार हो गया, परिजनों ने मजदूर की हत्या किए जाने का आरोप लगाया ह
Share:
रायबरेली : मकान मे दबने से मजदूर की मौत पर परिजनो ने काटा हंगामा ?
Read in your preferred language.

ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रासिंग पर एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है, बताया जा रहा है।कि मजदूर को बुलाकर ले गया युवक उसे सीएचसी में छोड़कर फरार हो गया, परिजनों ने मजदूर की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए।


आपको बता दे कि हसनगंज मजरे ऊंचाहार देहात गाँव के रहने वाले अनूप कुमार दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। सुबह नगर के अकोढ़िया रोड के रहने वाले पुत्तन यादव और अंकुश यादव दो लोग उसे घर से बुलाकर रेलवे क्रासिंग के निकट एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी के लिए ले गये थे,बताते हैं कि वही लोग दोपहर अनूप को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद वो लोग सीएचसी में शव को छोड़कर फरार हो गये।जानकारी मिलने पर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने हंगामा करना शुरु कर दिया।मृतक के भाई श्रीराम ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर रगड़ के निशान मिले हैं।उल्टी किये जाने की बात भी सामने आई है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहकर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए थे।