रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे बांस में दबंगों द्वारा ग्राम रोजगार सेवक पर किया जानलेवा हमला। दबंगों के हौसले सातवें आसमान पर जबकि आए दिन लगातार अपराध मारपीट घटने का नाम नहीं ले रहा इसके पूर्व में इसी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पर भी जानलेवा हमला किया गया जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं आपको बता दें थाना गुरबक्श गंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांस की बताई जा रही है घटना पीड़ित फरियादी ग्राम रोजगार सेवक ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई घटना से संबंधित मामले को लेकर गांव के ही दबंग युवक ने हम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम साले प्रधान के गवाह बने हो मैं तुम को जान से मार दूंगा, पीड़ित फरियादी ने बताया कि जिस समय अपशब्दों का प्रयोग किया उस समय उनके हाथ में रिवाल्वर था और बराबर धमकी दे रहे थे। पीड़ित ग्राम रोजगार सेवक गुरबक्श गंज थाने में थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए एक लिखित शिकायती पत्र दिया,थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है जांच विधिक कार्रवाई की जाएगी।
News
रायबरेली :दबंगों ने ग्राम रोजगार सेवक पर किया जानलेवा हमला, रोजगार सेवक स्थानीय थाने में लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे बांस में दबंगों द्वारा ग्राम रोजगार सेवक पर किया जानलेवा हमला। दबंगों के हौसले सातवें आसमान पर जबकि आए दिन लगातार अपराध मारपीट घटने का नाम नहीं ले रहा इसके पूर्व में इसी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पर भी जानलेवा हमला किया गया ज
Read in your preferred language.