Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : कांग्रेसियो ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रति आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी करने पर दिया एमपी को ज्ञापन

सोशल मीडिया में एक पोस्ट विवादों में घिर गई है बीजेपी के कार्यकर्ता द्वारा फेसबुक में एक पोस्ट 2 अक्टूबर को पोस्ट की गई जिससे जिले के समस्त कांग्रेसी आहत है ज्ञापन देने में कांग्रेसी कार्यकर्ता विश्वनाथ त्रिवेदी एवं कांग्रेसी नेता कमल सिंह चौहान ने एसपी रायबरेली को संबोधित ज्ञापन दिया ,कमल सिंह चौहा
Share:
रायबरेली : कांग्रेसियो ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रति आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी करने पर दिया एमपी को ज्ञापन
Read in your preferred language.



सोशल मीडिया में एक पोस्ट विवादों में घिर गई है बीजेपी के कार्यकर्ता द्वारा फेसबुक में एक पोस्ट 2 अक्टूबर को पोस्ट की गई जिससे जिले के समस्त कांग्रेसी आहत है ज्ञापन देने में कांग्रेसी कार्यकर्ता विश्वनाथ त्रिवेदी एवं कांग्रेसी नेता कमल सिंह चौहान ने एसपी रायबरेली को संबोधित ज्ञापन दिया ,कमल सिंह चौहान ने कहा कि जिसमे उन्होंने कहा कि ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट पर प्रशासन को तुरंत संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए ऐसे में कोई भी कोई फोटो कही से उठाकर समाज में झूठ फैलता रहेगा जिससे देश के राष्ट्रपिता की छवि धूमिल होती है जो समाज के लिए घातक है ।विगत है कि शशीकान्त शुक्ल पुत्र श्री महेन्द्र कुमार शुक्ल, निवासी सी-239, इन्दिरा नगर, थाना कोतवाली सदर, रायबरेली में दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को गाँधी जयन्ती जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को देश की करोड़ों करोड़ जनता राष्ट्रपिता मानती है और यहाँ तक कि पूरी दुनिया उन्हें अपना आदर्श मानती है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के प्रेरणात्मक व्यक्तित्व के प्रति अमर्यादित टिप्पणी और फोटो पोस्ट करने से देश-विदेश की जनता दुखी व आक्रोशित है। आग्रह है कि उक्त पोस्ट से देश / प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है हमारी मांग है उक्त व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ।