Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
भारत

रायबरेली: मामूली कहा सुनी को लेकर पत्नी के मायके जाने से नराज पति ने फांसी लगाकर की आत्मा हत्या

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के मझिलहा गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। झगड़े की वजह से पत्नी मायके चली गई। मृतक की पहचान बेनी माधव के रूप में हुई है।
Share:
रायबरेली: मामूली कहा सुनी को लेकर पत्नी के मायके जाने से नराज पति ने फांसी लगाकर की आत्मा हत्या
Read in your preferred language.

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के मझिलहा गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। झगड़े की वजह से पत्नी मायके चली गई। मृतक की पहचान बेनी माधव के रूप में हुई है। सात साल पहले उनकी शादी कमलेश कुमारी से हुई थी। शादी के दो साल बाद उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ।शुरुआती तीन साल तक दांपत्य जीवन ठीक चला, लेकिन इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। कई बार झगड़े की वजह से पत्नी मायके चली गई। परिवार और ग्रामीणों के समझाने-बुझाने के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, लेकिन पिछले एक हफ्ते से उनके बीच लगातार झगड़े और मारपीट हो रही थी। इसी पारिवारिक तनाव के चलते बीती रात बेनी माधव ने फांसी लगाकर जान दे दी।पुलिस कर रही मामले की जांच
सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थाना अध्यक्ष डीह शिवाकांत पांडेय ने बताया कि, "पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। "ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह दुखद घटना घटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।