नसीराबाद। दबंगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मारा पीटा और पुलिस कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बरगदी मजरे लखापुर के रहने वाले राम समझ पासी पुत्र स्वर्गीय राधेलाल पासी ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है कि दिनांक 13 फरवरी बुधवार को वह ग्राम कुकहा से लगभग 500 मी. आगे तालाब पर पुवाल का भूसा भरवा रहा था। इसी दौरान इश्तियाक पुत्र अज्ञात, जो युवराज सिंह पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम बिरनावा के यहां रहता है, अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और जाति सूचक गालियां देते हुए उसे जमकर मारा पीटा। जाते-जाते उसने धमकी दी कि यदि कानूनी कार्यवाही करोगे तो तुम्हें जान से मार दूंगा। संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके पुलिस अग्रेतर कार्यवाही कर रही है।
UP News
रायबरेली : आरोपियों ने दलित व्याक्ति को मारपीट कर किया घायल
नसीराबाद। दबंगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मारा पीटा और पुलिस कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बरगदी मजरे लखापुर के रहने वाले राम समझ पासी पुत्र स्वर्गीय राधेलाल पासी ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है कि दिनांक 13 फरवरी बुधव
Read in your preferred language.