Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
Home / News / News
News

रायबरेली: वरिष्ठ पत्रकार भालेन्दु मिश्र के असामयिक निधन पर ऊंचाहार के पत्रकारों ने एक शोक सभा का आयोजन हुआ,

ऊंचाहार /रायबरेली : जनपद के वरिष्ठ पत्रकार भालेन्दु मिश्र के असामयिक निधन पर ऊंचाहार के पत्रकारों ने एक शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सर्वेश सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। ऊँचाहार प्रेस क्लब के अध्यक्ष विन्देश्वरी तिवा
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार /रायबरेली : जनपद के वरिष्ठ पत्रकार भालेन्दु मिश्र के असामयिक निधन पर ऊंचाहार के पत्रकारों ने एक शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सर्वेश सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। ऊँचाहार प्रेस क्लब के अध्यक्ष विन्देश्वरी तिवारी ने कहा कि भालेन्दु मिश्र साहसी पत्रकार थे जो कभी झुके नही। शासन प्रशासन हो चाहे राजनेता हो हमेशा उन्होंने गलत का विरोध किया था। निर्भीकता की वजह से वह हमेशा चर्चा में रहते थे।उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर पवन त्रिपाठी, विवेक सिंह,सम्पादक सूरज शुक्ल, सर्वेश त्रिपाठी,विपुल शुक्ल, सागर त्रिपाठी,आदि मौजूद रहे।