Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
भारत

आईपीएल से पहले पंजाब किंग्स का आत्मविश्वास चरम पर, टीम मालिक वाडिया बोले- हमें नीलामी की जरूरत नहीं

पिछले सीजन की तुलना में स्थिति बिल्कुल उलट है, जब पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उनके पास नीलामी में खर्च करने के लिए 110.5 करोड़ रुपये थे। मजबूरन पंजाब किंग्स को हर बार बड़ी खरीदारी करनी पड़ती थी, क्योंकि टीम में मजबूत कोर की कमी थी। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पों
Share:
आईपीएल से पहले पंजाब किंग्स का आत्मविश्वास चरम पर, टीम मालिक वाडिया बोले- हमें नीलामी की जरूरत नहीं
Read in your preferred language.

पिछले सीजन की तुलना में स्थिति बिल्कुल उलट है, जब पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उनके पास नीलामी में खर्च करने के लिए 110.5 करोड़ रुपये थे। मजबूरन पंजाब किंग्स को हर बार बड़ी खरीदारी करनी पड़ती थी, क्योंकि टीम में मजबूत कोर की कमी थी। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने पिछले 12 महीनों में टीम की तस्वीर ही बदल दी। पिछले एक वर्ष में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव देखा है। श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने टीम के नए दृष्टिकोण को प्रशंसकों तक पहुंचाया है, इसका असर उनके खेल में भी देखने को मिला है। वहीं, टीम के सह-मालिक नेस वाडिया का मानना है कि उनकी 'सेटल्ड' टीम को अगले महीने होने वाली आईपीएल नीलामी में जाने की भी आवश्यकता नहीं है।