Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 AM
भारत

पंजाब : CM भगवंत मान की यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! क्या हुआ नया मामला जानें

पंजाब के अमृतसर में एक दर्दनाक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक डायवर्जन और रास्ते बंद होने के कारण एक गर्भवती महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को खो बैठी. इस घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित के पति जुगरा
Share:
पंजाब : CM भगवंत मान की यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! क्या हुआ नया मामला जानें
Read in your preferred language.

पंजाब के अमृतसर में एक दर्दनाक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक डायवर्जन और रास्ते बंद होने के कारण एक गर्भवती महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को खो बैठी. इस घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

पीड़ित के पति जुगराज सिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए अमृतसर के श्री गुरु अमरदास अस्पताल ले जा रहा था. हालांकि, उस वक्त मुख्यमंत्री की यात्रा के कारण हर तरफ पुलिस तैनात थी और कई रास्ते बंद कर दिए गए थे. इसके कारण उन्हें करीब 20 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा, जिससे इलाज में देरी हो गई.

जुगराज सिंह के मुताबिक, इस दौरान लगभग 40 से 50 मिनट की देरी हो गई और उसकी पत्नी गाड़ी में ही तेज दर्द से तड़पती रही. जब वह श्री गुरु अमरदास अस्पताल पहुंचे, तब डॉक्टरों ने बताया कि उनका मिसकैरेज हो चुका है और बच्चे की मौत गर्भ में ही हो चुकी है.