Tuesday, 15 September 2026 | 4:52 AM
भारत

पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन महज एक दिखावा', AAP के बाद वांगचुक की पत्नी ने कांग्रेस को सुनाई खरी खरी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस दल के बड़े नेताओं के पीएम मोदी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पहले ही छात्र आंदोलन को कमजोर करने की साजिश बता चुकी है। इस बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्म
Share:
पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन महज एक दिखावा', AAP के बाद वांगचुक की पत्नी ने कांग्रेस को सुनाई खरी खरी
Read in your preferred language.

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस दल के बड़े नेताओं के पीएम मोदी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पहले ही छात्र आंदोलन को कमजोर करने की साजिश बता चुकी है। इस बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने भी कांग्रेस के धरने को दिखावटी बताया है।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने यह प्रदर्शन पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन के लिए सच्चा समर्थन नहीं है। एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि नेताओं को प्रधानमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने के बजाय दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे छात्रों के साथ शामिल होना चाहिए था।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि सोनम वांगचुक की पब्लिक इमेज का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए किया जा रहा है और लोग सच्चे और दिखावटी कामों के बीच फर्क समझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में सच्चाई की कमी थी। जनता को अब बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। यह एक जागरूक भारत है। जो लोग सच्चे नहीं हैं, उन्हें युवा बाहर कर देंगे।