Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
Entertainment

‘रेस 4’ में आमिर खान की एंट्री की खबरों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिया रिएक्शन

हाल ही में खबरें थीं कि आमिर खान ‘रेस 4’ का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के फिल्म का निर्देशन करने की भी चर्चा थी। हालांकि, अब ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म्स ने सारी चर्चाओं से पर्दा उठा दिया है। रमेश तौरान
Share:
‘रेस 4’ में आमिर खान की एंट्री की खबरों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिया रिएक्शन
Read in your preferred language.

हाल ही में खबरें थीं कि आमिर खान ‘रेस 4’ का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के फिल्म का निर्देशन करने की भी चर्चा थी। हालांकि, अब ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म्स ने सारी चर्चाओं से पर्दा उठा दिया है।

रमेश तौरानी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान शेयर करते हुए कहा, ‘हम यह साफ करना चाहते हैं कि ‘रेस 4’ की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से अनुरोध करते हैं कि वे कास्ट को लेकर किसी भी तरह की अटकलें लगाने और किसी भी अपुष्ट या झूठी खबर को शेयर करने से बचें। जैसे ही कास्ट फाइनल होगी, हम अपनी तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।’ यानी फिलहाल आमिर खान के ‘रेस 4’ में शामिल होने की खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है।