Tuesday, 15 September 2026 | 6:19 AM
मनोरंजन

अभिषेक बच्चन पर आई समस्या! लखनऊ में रुकी फिल्म की शूटिंग

अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. अभिषेक बच्चन लखनऊ में हैं और वहीं पर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच यह खबर सामने आई है कि लखनऊ पुलिस द्वारा अभिषेक बच्चन की शूटिंग को रुकवा दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह शूटिंग लखनऊ के बेगम हजरत
Share:
अभिषेक बच्चन पर आई समस्या! लखनऊ में रुकी फिल्म की शूटिंग
Read in your preferred language.

अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. अभिषेक बच्चन लखनऊ में हैं और वहीं पर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच यह खबर सामने आई है कि लखनऊ पुलिस द्वारा अभिषेक बच्चन की शूटिंग को रुकवा दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह शूटिंग लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में चल रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक बच्चन की फिल्म की टीम के पास फिल्म की शूटिंग करने की परमिशन थी, लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने शूटिंग को बंद करवा दिया. इस मामले पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग रुकवाई गई है.

दरअसल, कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और उनकी फिल्म की शूटिंग की खबर जैसे ही आस पास में फैली, पार्क के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू गई. कोरोनावायरस महामारी की गंभीरता देखते हुए शूटिंग को लेकर कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शूटिंग रोकने के लिए कह डाला.