Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, चुनावों में कोरी भाषणबाजी, जनता में भय

यूपी के बागपत में लोहा व्यापारी के अपहरण पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार को निशाने पर लिया है। यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं और जनता में भय व्याप्त है। प्रियंका
Share:
Read in your preferred language.

यूपी के बागपत में लोहा व्यापारी के अपहरण पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार को निशाने पर लिया है। यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं और जनता में भय व्याप्त है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में यूपी के बागपत जिले में व्यापारी के अपहरण की घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि 'बागपत में सोमवार सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।'